रेलवे की लापरवाही से पांच आरपीएफ जवानो को कोरोना

Posted on


तीन की तबीयत ख़राब , मुंबई से नागपुर पहुंचे जवानो को किया गया कोरेन टाइन 

नागमणि पांडेय  

मुंबई |  कोरोना का प्रकोप देख रेलवे बोर्ड ने स्थानांतरण पर रोक लगाई है |  इसके साथ  ही महाराष्ट्र शासन ने जिला बंदी किया है | इसके बावजूद रेलवे  प्रशासन द्वारा नियमो को दरकिनार करते मुंबई , पुणे ,भुसावल और नागपुर विभाग के लगभग 60 से अधिक आरपीएफ जवानो का ट्रांसफर किया गया है | जिसमे से मुंबई से नागपुर गए 19 जवानो में से पांच जवानो को कोरोना होने की जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से मिली है | इसके साथ ही तीन की तबियत ख़राब होने के नागपुर गए जवानो को कोरेन टाइन कर दिया गया है |  

   

    सूत्रों के अनुसार आरपीएफ के तरफ से मुंबई , पुणे , नागपुर  भुसावल डिवीजन के कुल 63 जवानो का ट्रांस्फर किया गया है | जिसमे से सिर्फ मुंबई डिवीजन के लगभग 19 आरपीएफ जवानो का ट्रांसफर नागपुर किया गया है | ट्रांसफर आदेश में तत्काल ट्रांसफर किए गए जगह पर डियूटी ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है | लेकिन वंहा पहुंचने के लिए किसी भी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया है  | जिसके कारण जवानो को नागपुर पहुंचने में कई समस्या का सामना करना पड़ा | ऐसे में नागपुर पहुंचते ही इन जवानो को कोरेनटाइन कर दिया गया | इसके बावजूद पांच जवान कोरोना संक्रमण पाए जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है | इसके साथ ही अभी भी तीन की तबियत ख़राब बताई जा रही है | इन जवानो को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन रेलवे के तरफ से इस संदर्भ में कोई पुष्टि नहीं की जा रही है | 


                     रेलवे बोर्ड के आदेश को किया दरकिनार  

 

कोरोना वायरस को देखते हुए और रेल की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत स्थानांतरण न करने का निर्णय मई महीने में लिया गया है। क्योंकि, स्थानांतरण में कर्मचारी को एक महीने का अतिरिक्त वेतन और ट्रांसपोर्ट अनाउंस दिया जाता है। इससे भारतीय रेलवे में लाखों कर्मचारियों को इस महामारी के दौर में बेहद सुविधा होगी। करोड़ों रुपये रेलवे राजस्व की बचत भी होगी। क्योंकि रेल कर्मचारी के स्थानांतरण पर उसका जितना वेतन होता है 1 महीने का अधिक वेतन दिया जाता है और ट्रांसपोर्ट भत्ता भी मिलता है।इस निर्णय से  सरकार को आर्थिक हानि नहीं होगी। कोरोना महामारी के कारण गाड़ियां न चलने तथा रेलवे की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर वर्ष 2020 में होने वाले आवधिक स्थानांतरण पर रोक लगाए जाने का अनुरोध किया था। जिस पर रेलवे बोर्ड ने स्थानान्तरण पर रोक लगा दी है। पत्र जारी कर सभी महाप्रबंधकों को आवधिक स्थानांतरण को 31 जुलाई 2020 तक स्थगित रखने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद आरपीएफ के जवानो का ट्रांसफर किया गया है | सूत्रों की माने तो आरपीएफ जवानो को अपने वरिष्ठ अधिकारियो को इस कोरोना काल में ट्रांसफर रोकने की बात कंही गई | लेकिन इसे नजर अंदाज कर सभी को अपने जगह पर हाजिर होने का साफ़ आदेश दिया गया  | जिसका नतीजा है कि इन जवानो को अब कोरोना का सामना करना पड़ रहा है | 

Leave a comment